Wednesday, February 14, 2024

दिल तक पहुंचने वाले खून का रास्ता साफ करेंगी ये चीजें (Dil Tak Pahuchne Wale Khoon Ka Rasta Saf Karengi Yee Chize

 

तरबूज का करना चाहिए सेवन

गर्मियों के मौसम में तरबूज (Watermelon) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज का सेवन हार्ट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

हल्दी का सेवन होता है फायदेमंद

हल्दी (Turmeric) एक सबसे शक्तिशाली मसाला होता है। क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके लिए आप हल्दी पानी, हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

पालक का करना चाहिए सेवन

पालक (spinach) का सेवन हृदय रोग के खतरे को कम करता है। क्योंकि पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक में पोटैशियम, फोलेट और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही दिल तक पहुंचने वाले खून का रास्ता साफ होता है।

ब्रोकली खाने से हार्ट होता है मजबूत

ब्रोकली (broccoli) का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन के जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही हार्ट का ब्लॉकेज भी कम होता है, जिससे हार्ट तक खून पहुंचने का रास्ता साफ होता है।

अखरोट से कोलेस्ट्रॉल होता है कम

अखरोट (Walnuts) का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। साथ ही धमनियों में प्लैग को बनने से रोकता है।

बादाम का सेवन होता है फायदेमंद

बादाम (Almond) का सेवन भी हार्ट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि बादाम में मैग्नीशियम, विटामिन ई, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जिसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और हार्ट तक जाने वाले खून का रास्ता भी साफ होता है।

No comments:

Post a Comment